**New post** on See photo+ page

बिहार, भारत की कला, संस्कृति और साहित्य.......Art, Culture and Literature of Bihar, India ..... E-mail: editorbejodindia@gmail.com / अपनी सामग्री को ब्लॉग से डाउनलोड कर सुरक्षित कर लें.

# DAILY QUOTE # -"हर भले आदमी की एक रेल होती है/ जो माँ के घर तक जाती है/ सीटी बजाती हुई / धुआँ उड़ाती हुई"/ Every good man has a rail / Which goes to his mother / Blowing wistles / Making smokes [– आलोक धन्वा, विख्यात कवि की एक पूर्ण कविता / A full poem by Alok Dhanwa, Renowned poet]

यदि कोई पोस्ट नहीं दिख रहा हो तो ऊपर "Current Page" पर क्लिक कीजिए. If no post is visible then click on Current page given above.

Sunday 14 July 2019

सुधरे हमारे देश के हालात किस तरह / बाबा बैद्यनाथ झा की ग़ज़ल और कुंडलियाँ

  ग़ज़ल
(मुख्य पेज पर जायें- bejodindia.blogspot.com / हर 12 घंटे पर देखते रहें - FB+ Watch Bejod India)         



ग़ज़लों में भर  सकूँ कहो जज़्बात किस तरह  
सुधरे   हमारे   देश   के  हालात  किस  तरह

उजड़े  ही  जा  रहे  यहाँ  जंगल  पहाड़  भी 
ले साँस  जब हवा नहीं  नवजात किस तरह 

बेटी  हुई  जवान  अब  है   वह  पढ़ी-लिखी 
लाए   ग़रीब  बाप   है  बारात  किस  तरह 

'बाबा'  हमारे  मंच  पर  शायर  कमाल के
ग़ज़लों की हो रही यहाँ बरसात किस तरह
...


              वृक्षारोपण  पर कुण्डलियाँ               



   1
                
भक्षक  बनते   जा  रहे, जंगल  के  हम आप।
कुपित  आज  पर्यावरण, देता  है  अभिशाप।।

देता   है   अभिशाप,  उजड़ते  जाते  जंगल।
प्राणवायु   हो   लुप्त,  कहें   कैसे  हो  मंगल।।

नित्य   लगाएँ  पेड़,  बनें  हम   वन-संरक्षक।
या कर देगी नाश, प्रकृति ही बनकर भक्षक।।


2
                    
होती  ही   है  जा  रही, हरियाली  अब  लुप्त।
मानवीय     संवेदना,   क्रमशः   होती   सुप्त।।

क्रमशः  होती  सुप्त,  नित्य   हम  पेड़ लगाएँ।
हरे   भरे   वन  बाग,  सजाकर  स्वर्ग  बसाएँ।।

करे  प्रकृति तब नाश, धैर्य जब अपना खोती।
कभी अकारण क्रुद्ध,नहीं कथमपि वह होती।।
...

कवि- बाबा वैद्यनाथ झा 
कवि का ईमेल आईडी - jhababa55@yahoo.com
प्रतिक्रिया हेतु ईमेल आईडी- editorbejodindia@yahoo.com




No comments:

Post a Comment

अपने कमेंट को यहाँ नहीं देकर इस पेज के ऊपर में दिये गए Comment Box के लिंक को खोलकर दीजिए. उसे यहाँ जोड़ दिया जाएगा. ब्लॉग के वेब/ डेस्कटॉप वर्शन में सबसे नीचे दिये गए Contact Form के द्वारा भी दे सकते हैं.

Note: only a member of this blog may post a comment.