**New post** on See photo+ page

बिहार, भारत की कला, संस्कृति और साहित्य.......Art, Culture and Literature of Bihar, India ..... E-mail: editorbejodindia@gmail.com / अपनी सामग्री को ब्लॉग से डाउनलोड कर सुरक्षित कर लें.

# DAILY QUOTE # -"हर भले आदमी की एक रेल होती है/ जो माँ के घर तक जाती है/ सीटी बजाती हुई / धुआँ उड़ाती हुई"/ Every good man has a rail / Which goes to his mother / Blowing wistles / Making smokes [– आलोक धन्वा, विख्यात कवि की एक पूर्ण कविता / A full poem by Alok Dhanwa, Renowned poet]

यदि कोई पोस्ट नहीं दिख रहा हो तो ऊपर "Current Page" पर क्लिक कीजिए. If no post is visible then click on Current page given above.

Wednesday, 5 April 2017

पुस्तक-समीक्षा: - विनीता मल्लिक का मैथिली कविता-संग्रह- आऊ बढ़ि चलू’ [Review of Maithili book of poems authored by Binita Mallik- 'Aaoo Badhi Chaloo']

शोषण और विभ्रम के जाल में उलझी नारी-अस्मिता

समीक्षक –हेमन्त दास ‘हिम’)
(English translation made by Google follows the Hindi text)
विनीता मल्लिक की कविताओं में नारी के संघर्षों के विभिन्न आयाम तो प्रतिबिम्बित होते ही हैं परंतु एक अनोखी बात भी है जो उन्हें तथाकथित नारी-आंदोलनों से अलग एक यथार्थवादी विशिष्ट पहचान प्रदान करती है. यह अनोखी बात है इनकी असीम सकारात्मकता से परिपूर्ण वह नारीत्व जो समाज की विषमतावादी सोच से बार-बार घायल होते हुए भी अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं हुआ है. वह जानता है कि जहाँ अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को सहना उसे तनिक भी गवारा नहीं है वहीं उसे पूर्णतया भान है अपनी जिम्मेवारी का भी. यह स्वालोचना की प्रवृति विनीता की कविताओं को एक विशिष्ट आयाम प्रदान करती चली जाती है और श्रोतागण नारीवाद में से नारेबाजी को भिन्न पाकर बहुत राहत महसूस करते हैं.
मैथिली पद्य में ‘अहीं जकाँ’ की सफल रचना करने के बाद ‘आऊ बढ़ि चलू’ विनिता जी का दूसरा एकल काव्य-संकलन है जिसमें वो तमाम संकीर्णताओं को तोड़ फेंकते हुए पूरी नारी जाति को देश, समाज और परिवार के लिये अर्पण करने हेतु तैयार करने के प्रयत्न में लगी दिखती हैं. नारी का दैहिक सौंदर्य जहाँ एक ओर नारी के लिये वरदान है वहीं इसको पथभ्रष्ट समाज से बचाये रखने का गुरुतर दायित्व एक बड़े संकल्प की माँग भी करता है. वास्तव में नारी को पुरुष-प्रधान समाज में स्वयं के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शोषण से स्वयं बचाकर रखने में ही जीवन की ऊर्जा का अधिकांश भाग खर्च हो जाता है.कभी यह नारी ‘अखबार’ की तरह दैनिक महत्व की चीज सी प्रयोग में लायी जाती है -
“फेकू तऽ रद्दी पढ़ू तऽ ज्ञानक भंडार लपेटू कवच जकाँ चपैतू वस्त्र जकाँ”
तो कभी इसे ‘सड़क’ बन कर पूरे परिवार को जीवन के गंतव्य की ओर ले जाने हेतु स्वयं पददलित होना पड़ता है-
“सड़क नांघति अछि पहाड़ पहुँचावैत अछि समंदर धरि जीवनक रंगिनियत सँ बेखबर सपाट-स्याह। जरूरत मोताबिक मुड़ि गेल, झुकि गेल कत्तहुँ सँ जुड़ि गेल”
कभी ‘चींटी’ बन कर ये आधी आबादी बस मेहतन किये जाती है दिन-रात अनवरत सम्पूर्ण मेहनत - “जनम सँ बुढ़ापा धरि हरदम काज करैत अछि। सामंजस्यता मे कखनहुँ पाछाँ नहिं हटैत अछि”.................. “झोंकति अछि अपन पूर्ण जीवन, जोगाड़ै मे दाना, सँवारय मे घर अपन अनवरत प्रयाससँ”
‘इलास्टिक’ शीर्षक कविता में स्त्री की सामंजस्य कर लेने की विवशता का अत्यंत सटीक चित्र उकेरा है कवियित्री ने.

“साँचे स्त्रीक जिनगी अछि इलास्टिक पट्टी सन जे बहुतहुँ खींचा-तानीक पश्चात् कनेक चड़मड़ाहटक संग धऽ लैत अछिμ पूर्ण रूप पूर्व रूप”
कुछ उसी प्रकार की विवशता से पाठक का सामना होता है ‘स्त्रीक जीवन’ कविता में . “डेग बहराय सँ पहिने घबड़ाइत अछि। बिनु सहारा लड़खड़ाइत अछि। निर्णय लेमय पर चरमराइत अछि”
‘ रश्मि’ शीर्षक कविता में एक शंखनाद है स्त्री को संघर्ष हेतु खुलकर बाहर आने का –
“की करतीह, अस्तितवक रक्षा हेतु रहतीह दुबकल वा बहरेती ई रश्मि”
‘बेटीक माए’ में पुनरू नाटकीय समाज का पर्दाफाश करते हुए कवियित्री दिखा रही हैं कि बेटी के जन्म पर मनाई जा रही खुशी दरअसल इस बात को लेकर है कि अब फिर से शोषण की जाने वाली कोई चीज, कोई खिलौना मिल गया है इस ढोंगी समाज को –
“बाप खुश जेना जीतल कोनो जंग भाए केर खेलकेँ भेंटल संग समाज केर बेढंग रूप देखि माएक मन पसीज गेल”
कवियित्री सिर्फ स्त्री के अन्याय के विरुद्ध लड़ाकूपन को दिखा कर अपने रचनाकर्म की इतिश्री करनेवाली नहीं है. वह नारी के मधुर मादक श्रृंगारिक रूप को भी नि:संकोच दिखलाती हैं ‘प्रथम मिलन’ जैसी कविता में –
“प्रथम मिलन मधुर मन मदमस्त बनल अछि तन्मय तन तल्लीन। शीतल शीत सतत् पड़य अछि, अधर, आतुल आधीर”
नारी का भला सिर्फ जुलूस निकालने में नहीं बल्कि अपने अंदर अंतर्वीक्षण करने में भी है.उसे स्वयं को भी समाज के रावणों से समझौता करने से बचना होगा. आज की सीता के विकृत रूप को दर्शाती हुई वे कहती हैं -
“एक सीता आई होए छथि जे सोनाक लंका मे वास चाहि रावण संग मिलि अयोध्या दहन करय पर उतारू भेल छथि”
नारी से इतर भी शोषित वर्ग है और बहुत बड़ा वर्ग है वह पढ़ाई-लिखाई से वंचित एक शिशु की दशा देख कर वह द्रवित हैं जिसे सड़क पर फुक्का बेचने को मजबूर हैं-
“फाटल वस्त्रावला रमुआ एक हाथ सँ फुक्का पकड़ने दोसर सँ पेट मलति लाचारी बतवति अछि सर्र दऽ गाड़ी आगाँ बढ़ि गेल”
‘बेटीक बिदाई’ शीर्षक कविता में वह कहती हैं कि बेटियों को बेवजह किसी से बिना किसी गम्भीर कारण के विवाह के मामले में माता-पिता की अवज्ञा से बचना चहिये –
“छी मुँह बौने ठाड़, बेटी विदाईक दुःख मे नोर बहावय केँ, अधिकार छीनति अछि। काल्हिक बेटी आई जवान भेल अछि”
‘जुलूसक झण्डा’ शीर्षक कविता में सामाजिक-आर्थिक दशा पर करारा व्यंग्य करते हुए वह दिखाती हैं कि जुलूस का झण्डा थामना एक गरीब का राजनीतिक निश्चय नहीं बल्कि बस एक शाम की रोटी के वास्ते है-
“कि, पाछाक भीड़ रूख बदलय मे नहिं केलक देर झट डंडा सँ ओ पुरना झंडा फेंकल आ नव झंडा लगाय करैत हिनक जय-जयकार आगाँ बढ़ैत छथि”
‘ मच्छरदानी’ एक बेजोड़ कविता है जिसमें नारी और उसकी शीलहरण करने को पिपासु जगत के बीच युद्ध को उत्पन्न करने का सायास प्रयत्न किया जा रहा है-
“कोना लड़तीह एहि मच्छर जकाँ पिपासु जग सँ आ बहरेती, मुक्ति पेतीह एहि मच्छरदानी आवरण सँ”
‘ नि:शब्द माछ’ कविता अतिश्रेष्ठ कविता है जिसमें वह सचेत करती दिखती हैं यह कहते हुए कि नारी रूपी मछ्ली को उपलब्धियों की चाह में बगुलों के हाथों में जाने से बचना होगा-
“जिनगी मे उपलब्धिक चाह मे जखन कनियो ऊपर उठैत छैक कि टकटकी लगौने बगुला पहुँचा दैत छैन्हि ओहि ऊँचाई पर जतय किनकुहु हाथ ने दृष्टि पहुँच पबैत अछि”
‘ तितली’ शीर्षक कविता में नारी जीवन की परिस्थितियों की तुलना उस तितली से की गई है जो बाँध दी जाती है और सिर्फ मरने पर ही मुक्त की जाती है-
“क्रूर मानव अपन मनोरंजन लेल अधिकार सँ, डोरि बान्हि लाचार करैत अछि ओ तितली अनवरत फड़फड़ायत अछि यावत रहय छैक ओहि मे कनेतो जान। दम तोड़ितहिं स्वतंत्र कएल जाइत अछि”
कुल मिलाकर पुस्तक ‘आऊ बढ़ि चलू’एक पठनीय और संग्रहणीय पुस्तक है जिसे पढ़ने के बाद अधिकार और कर्त्तव्य में सामंजस्य बैठाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. यद्यपि कुछ कविताओं को और भी विस्तृत किया जा सकता था. विनीता इस पुस्तक के लिये बधाई की पात्र हैं.
समीक्षक : हेमन्त ‘हिम’
ई-मेल: hemantdas_2001@yahoo.com
.....
(English translation made by
Google)
Entangled women n the trap of exploitation and hallucination
Various dimensions of women's struggles in Vinnita Mallik's poetry are reflected as well, but there is also a unique thing that gives them a realistic distinctive identity apart from the so-called women-movements. It is a unique thing that the femininity of their immense positivity, which has been repeatedly wounded by the asymptomatic thinking of the society, has not disagreed with its
duties. He knows that where he is not able to endure the atrocities facing him, he is fully aware of his responsibility. This tendency of soliloquy goes to give a specific dimension tothe poems of Vineeta, and the audience feels very relieved by getting the
slogan different from feminism.
After successful compilation of 'Yahe
Yaakon' in Maithili verse, 'Aaye Gaddi Chiu', the second single is the poetry-compilation of Vinita ji, in which she is preparing to sacrifice all the feminists for thecountry, society and family by breaking them down. Seem to be engaged in tryingto do While the physical beauty of a woman is boon for women on one hand, the greater obligation of saving it from a
misguided society also demands a greatresolution. In fact, most of the energy of life is spent in keeping a womansaved in the male-dominated society with the physical, mental and spiritual exploitation of herself.Every time this woman used the daily importance ofthings like 'newspaper' She goes -
"False trash
Studied stock
Wrap up the armor
Wore white clothes "
So it has to be devised to become the
'road' to take the whole family towards the destination of life-
"Road map good mountain
Reached well
Life style colorlessness
Flat-blue
Needing
Turn Gale, Zuckie Gayle
Kathhun se jdy gayel "
By becoming 'ant', these half of the population is simply mistreated, day and night, all the hard work -
"Janam San Oldham Dhari
Everyday I have
Kanhenah in harmony
I do not know anything
.................
"I feel full, my whole life,
Dana in Jogadai,
Family house
Our continuous efforts "

The poem titled 'Elastic' is a very accurate picture of the compulsion to harmonize the woman in poetry.
"Molds
The woman is good
Elastic bar flax
After a lot of time
Kennel flirtatious
Good enough μ
Complete form "

In the same way, the reader faces a similar kind of rhyme in the 'woman life'
"Dude is wearing deaf hair
Dreaded
Binu Sahara
Wobble
On the decision
Screwed "
A poem in the title 'Rashmi' is a woman's face to come out of struggle for struggle -
"Of course, for the protection of the individual
Live or lean
E rashmi "
Explaining the dramatic society in Betiak Maa', poetry shows that the happiness being celebrated on the birth of a daughter is about the fact that now something has been exploited, no toy hasbeen found, this creeps society To -
"Happy Father Jena Jital Kono Jung
Playing games with frogs
Socially uneven look
Maaaaaaaa Manaa Paseez Gayle "
Poetry is not just a fight against injustice of woman, it is not an anticipation of its creation. She also feels helpless in the sweetly sexy erotic form of the woman, in the poem like 'First Milan' -
"First Match
Sweet mind
Diligence
The cold winter time is constant,
Inferior, inner diameter "
The woman's good is not only in
procession but also in inspection of herself.He himself will have to refrain from compromising society's Ravana. Reflecting the distorted form of today's Sita, she says -
"One Sita came Ho Chithi
Joe Sonak in Lanka
Vas Chahai Ravan Milk
Ayodhya on combustion
Take Bhel Chhathi "
Apart from women, there is also a more
exploited class and a very large class is seeing the condition of a child deprived of education and she is fluid who is forced to sell the street on the road-
"Falte Wastravala Ramua
Catching a hand
Dorsal carcinoma
Helplessness
The train will grow faster "
In the poem titled 'Betike Bidayai'
she says that the daughters should avoid the disobedience of the parents in case of unnecessary marriage without any serious reason -
"Chhicha mouth dwarf chaad,
daughter videekak sorrow
Nor is it safe, right away
Kalhik Daughter I Jawan Bheel Ashchi
"
In the poem titled 'Juhu Kusak Jhanda', in a satire on the socio-economic condition, she shows that the procession is not a political decision of a poor, but it is for an evening roti-
"That,
Due to a change in the crowd
Flutter
Come fresh flag
Karate hink jay cheer
Aga Baratat Chhthi "

The 'mosquito net' is a unique poem in which a woman is trying her best to create war between the world of Pippaasu -
"Kona Fotih
This mosquito is a world where
Aa Bahretti, Mukti Patih
These mosquito nets include "
The silent poem is the best poem in
which it appears to be alert, saying that a female fish would have to refrain from going to the hands of the shepherds in the quest for achievements-
"In the hope that
Chakra Kanio Raises the Wake Up
Gaze
On reaching the height of the
charioteer
Vision
Accessibility "
In the title 'Butterfly' poem, the situation of woman life is compared to that butterfly which is tied and is freed only when it dies -
"Cruel people
Just for their entertainment
Will make her helpless
Binding with the rope of their
authority
Continuous fluttering
That butterfly
is freed
only when she is dead."
Altogether, the book 'Aaye Gana Chillu' is a readable and collectable book that, after reading, inspires in the right and duty to move forward and get motivated to move forward. Although some poems could be further expanded. Vinita is eligible for this book.




Saturday, 1 April 2017

चैत मासे राम के जनमिया हो रामा - भागवत 'अनिमेष' का आलेख ('Chaitaa' songs in Bihar - an article by Bhagwat 'Animesh')

(English translation of this article is placed below the Hndi text)
Link of the picture at the end of article 
🎁चैत मास का लोकगायन  
- भागवत शरण झा 'अनिमेष'
हमारा परिवेश , प्राकृतिक वातावरण और ऋतुगत प्रभाव हमारे जनजीवन पर गहरा असर छोड़ता है। फागुन अगर फाग के लिए जाना जाता है , तो चैत का महीना ऋतु के गहरे भाव-बोध का महीना माना जाता है।फागुन रंग और उमंग के लिए जाना जाता है ,तो चैत प्रेम के गहरे रंग में दिल के दाग़ को देखने का महीना है।चैता , चैती , घाटो या चैतावर चैत मास का गायन है।इस मास से सम्बन्धित राग-चित्र भी मिलते हैं। जैसे चित्रों द्वारा बारहमासा के रचे जाने का प्रमाण मिलता है , ठीक वैसे ही गायन में भी ऋतु-सुलभ गायन की परम्परा रही है। यह शास्त्रीय संगीत में भी है , और लोकसंगीत में भी।चैता या चैतावर और चैती अखण्ड बिहार , पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध का लोकगायन है। इसमें आह्लाद और करुणा ,दोनों भाव रहते हैं।सुख और दुःख , आशा-निराशा और जय-पराजय जीवन के दो ध्रुव हैं। इस गायन में दोनों रंग होते हैं ---- चटख और गहरे।

     होली और चैता में मूलभूत अंतर यह है कि होली की तरह इसमें हल्का, फूहड़ , व्यंग्य-विनोद भरा और सतही होने की थोड़ी भी गुंजाइश नहीं होती है। यह गंभीर भाव-बोधों का सहज गायन है।जैसे हवा में सिहरन की जगह मस्ती भरती जाती है, रात की चाँदनी मादक और झकाझक होती जाती है , अमराई में कोयल की कूक मन में हूक जगाने लगती है , वैसे ही यह गायन राग-रम्य और बेधक हो जाता है। चूँकि होली चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है , इसलिए उस दिन होली गायन के साथ ही चैता और चैती गायन का भी विधान है।स्तरीय गायक होली के साथ चैता गाते हैं , विरह से भरा चैता , फिर ख़ुशी के मूड की होली सुनाते हैं। फागुन की परिणति चैत है।यह आनंद के शिखर पर चढ़ने का ठहराव भी है।गंभीर मन की गमक भी है। चूँकि चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी को भगवान श्री राम का जन्म हुआ था , (भये प्रगट कृपाला दीनदयाला ...!)अतः इस ख़ुशी को चैता गायन में प्रमुख स्थान मिला है । रामनवमी मेला में चैता का दूगोला गायन मुकाबला देखते बनता है।रामभद्र( हाज़ीपुर ) मेला सहित बिहार -झारखण्ड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में राम जन्मोत्सव और चैता गायन के जुगलबंदी की परम्परा रही है। " चैत मासे राम के जनमिया हो रामा , चैत मासे।" यह बहुत ही लोकप्रिय चैता गीत है।

     #चैता ग्राम्यजीवन से जुड़ा है।इसमें पुरुष मण्डली गायन करती है।इसमें लोक प्रबल होता है। शास्त्रीयता का आग्रह आवश्यक नहीं है।यह शुद्ध लोकगायन है। #चैती उपशास्त्रीय ( सेमी क्लासिकल) गायन की ऋतु -अनुरूप परम्परा है।विदुषी गिरिजा देवी,शोभा गुर्टू , शुभा मुद्गल सहित कई गायिकाओं ने चैती का भाव-विभोर गायन किया है।चैती गायन में हारमोनियम , सारंगी , तबला और बाँसुरी जैसे साज प्रयोग में लाये जाते हैं।पं0 छन्नूलाल मिश्र का बनारसी चैती गायन एक अलग समा बाँधता है।उनका एक मशहूर चैती गायन का बन्द निम्न प्रकार से है :

"सेजिया से सइयाँ रूठि गइले हो रामा
कोयल तोरी बोलिया ...
रोज तू बोलेली सांझ-सवेरबा 
आज काहे बोले अधरतिया हो रामा...
होत भोर तोर खोतबा उजारबो
और कटइबो बन-बगिया हो रामा..."

    " रात हम देखली सपनवा हो रामा .." ( #विदुषी गिरिजा देवी) , "चैत मासे चुनरी रंगा दे पियबा " (विदुषी शोभा गुर्टू) और "सूतल निंदिया जगाए हो रामा" ( विदुषी शुभा मुद्गल )जैसे कई बोल इस गायकी के अनमोल रत्न हैं।यह खजाना कभी भी खाली नहीं हो सकता ।

    लोकगायन हमेशा लोककण्ठ से फूटता है। चैता भी लोककण्ठ से ही फूटा ग्राम्यजीवन और कृषि संस्कृति का स्वर है। फागुन के बाद फसल के पककर तैयार होने की ख़ुशी का यह समय किसानों के अकथ आह्लाद का समय होता है।ऐसे में शाम ढलते ही ढोल , ताशे , झाल , करताल , हारमोनियम जैसे पारम्परिक वाद्य के साथ चैता गान देर रात तक चलता है।गायन का शुभारम्भ व्यास प्रायः भजन-सुमिरन से करते हैं। यथा : " कंठ सुर मा होख न सहइया हो रामा , कंठ सुर मा...!

     इस लोकानुभव को उपशास्त्रीय गायन में भी स्वीकार किया गया है।अतः चैता की छटा केवल गाँव के कमपढ़ या अनपढ़ लोगों तक ही सीमित नहीं रही है ; बल्कि सांस्कृतिक रूप से सम्पन्न जनमानस ने भी इसे सहेजा और सँवारा है।कई सांस्कृतिक हस्तियों ने भी इसे आश्रय दिया है। भोजपुरिया संस्कृति ने भी इसे हाथोंहाथ लिया है , इसे व्यापक बनाया है।चैता के बोल बहुत ही सहज , किन्तु काव्यात्मक और बेधक होते हैं।बोल की भावगम्यता और अर्थव्यञ्जकता चिरनवीन और बेधक होती है।वसंत ने उल्लसित कर दिया था।फागुन में होलीमिलन की प्रतीक्षा थी।पिया नहीं आए।अब विरह की वेदना चरम पर है।यह दशा कहने या सुनने की दशा नहीं है।यह पीड़ा की पराकाष्ठा है।अब कुछ भी सुहाता नहीं है।

" पिया-पिया रटत पियर भेल देहिया ए रामा ...
पिया-पिया
लोगवा कहेला पांडू रोगवा ए रामा 
पिया-पिया ..! "
     होली के धमार की तरह यह भी बहुत धीमे से, हौले से शुरू होता है , फिर गति बढ़ती है , और अंत में दुःख ही या सुख झमक उठता है। पहले व्यास या प्रमुख गवैया गाता है, बाद में उसी गायन को सहगायक - दल दुहराते हैं। इसी बीच नाच और स्वांग का भी दौर चलता है। इसी क्रम में इनाम में रुपया उड़ाने का चलन भी देखने के लिए मिल जाएगा। नायिका के दैनिक जीवन की साधारण घटना पर भी असाधरण गीत बन जाते हैं :
" एही ठइयाँ टिकुली हेरायल हो रामा 
एहि ठइयाँ..!
टिकुली हेरायल मोरा बेसरा हेरायल
फुले-फुले भँवरा लोभाएल हो रामा
एहि ठइयाँ "

     मुंशी प्रेमचन्द की चर्चित कृति 'गोदान ' पर बनी फ़िल्म में नायक 'होरी' की पीड़ा की मार्मिक अभिव्यक्ति के लिए चैता शैली के एकल गीत का सहारा लिया गया है , और यह प्रयास बहुत सफल रहा है। इस गीत का बोल "जिया जरत रहत दिन-रैन" बहुत ही बेधक है। मालिनी अवस्थी , कल्पना , विजयभारती और मनोज तिवारी सहित कई सेलिब्रिटी लाइव शो में भी इस लोकशैली के गीत गाकर अपार भीड़ का मनोरंजन बिहार और यूपी से बाहर जाकर भी करते रहे हैं।इसे भोजपुरी फ़िल्म -उद्योग से भी मजबूती मिली है।पूरबी के बाद चैता भोजपुरी फ़िल्म के गानों में उचित स्थान पाता रहा है।आकाशवाणी , दूरदर्शन , संगीतस्नेहीजन और खुद लोकभाषा के गायकों ने इसे बचाकर रखा है। हाल ही विजयभारती ने एक अतिविशिष्ट होली गायन के कार्यक्रम में चैती गाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। दूरदर्शन द्वारा रिकार्डेड इस चैता को नई पीढ़ी ने खूब सराहा और मदहोश हो गए । इस चैता के बोल सुनिए -

" चढ़ल चईत चित्त लागेला न हो रामा
बाबा के भवनमा sss...।
बीर बभनमा सगुनमा बिचारो
कब होइहें पिया से मिलनमा हो रामा
बाबा के भवनमा ... ।


याद आवत है पी की बतिया
उर बीच उठत लहरबा हो रामा
बाबा के भवनमा..। "

    चैत मास में गाए जानेवाली इस गायकी का पासवर्ड ' हो रा..मा..' है।इस शैली के हर गीत में यह पुछल्ला जरूर रहता है। चैता और चैती के बोल ( लिरिक) एक ही हो सकते हैं। सिद्धांततः कोई अड़चन नहीं है। हाँ , उपशास्त्रीय गायनवाले लिरिक की गुणवत्ता पर ज्यादा ज़ोर देते हैं। इसमें साहित्य और कवित्व उच्चकोटि का होता है। सामान्य गायन में फूहड़ , बाज़ारू और अश्लील बोल भी आ जाते हैं।

      पारम्परिक चैता के बोल भी अनमोल रहे हैं ;किन्तु सस्ती लोकप्रियता , धन कमाने की होड़ और फूहड़पन के अपवाद के कारण चैता के भदेस होने का खतरा बढ़ गया है। इससे जुड़े रंगारंग बड़े कार्यक्रमों के अपसंस्कृत होने कई वीडियो आप खोज सकते हैं।।लौंडा -नाच तक तो ठीक है , लेकिन अब कई औद्योगिक क्षेत्र में हुए ऐसे कार्यक्रमों में बारबालाओं का नाच , रुपये उड़ाना और लम्पटपन का थोड़ा भी उदाहरण प्रस्तुत करना एक सांस्कृतिक और सामाजिक पतन की सम्भावना को रेखांकित करता है।

    प्रगतिशील सोच के बिना लोककला भी अपना मूल स्वरूप और लक्ष्य खो देती है। आइए , इस लोक-धरोहर के संरक्षण का संकल्प लें।हज़ार सालों से भी अधिक समय से चली आ रही इस लोक-परम्परा को बचाकर सांस्कृतिक विपन्नता के संकट से बचें। चैता के नए बोल भी गढ़े जाने चाहिए , जिसमें आज के देश-काल की धमक हो। क्या पर्यावरण , कन्याभ्रूणहत्या और मज़दूर - किसानों की पीड़ा जैसे कुछ नए विषय कायदे से इसके बोल नहीं बन सकते हैं ? गुणीजनो ! आपलोग कोशिश तो करें।विचार के स्तर पर ठहराव कला,संस्कृति और समाज के लिए ठीक स्थिति नहीं होती।
(कॉपीराइट प्रभावी)
# भागवतशरण झा 'अनिमेष '
आयकर अधिकारी ( अंतर्राष्ट्रीय कराधान)
द्वितीय तल , केंद्रीय राजस्व भवन , पटना-१.
फोन : 08986911256.

              (English translation made by Google and partly improved by Hemant 'Him')
 Folk Songs of Chaitra month # Bhagwat Sharan Jha 'Animesh'

     Our environment, natural environment and seasonal effects leave a profound effect on our lives. If the Fagun is known for the Phag (Holi festival), then the month of Chait is considered as a month of deep emotional sensation. Fagun is known for color and warmth. , Then it is the month of seeing the stain of love rooted the heart in the dark color of Chaiti . Caita, Chaitya, Ghato or Chaitwar singing of Chaita month. Raga-pictures also related to this month are also seen in vogue. There is evidence of ‘Barahamasa’ being created, in the same way this singing has been a tradition of seasonal singing. It is also in classical music, and also in folk music. Chaita or Chaitwar and Chaita of undivided Bihar, Eastern Uttar Pradesh and Awadh There is folk music in it. Both are filled with affection and compassion. Suffering and sadness, hope-despair and win-defeat are two pole of life. In this singing, both colors are ---- bright and deep. The difference is that like in Holi, there is little room here to be light, slut, satire, junk and be superficial. This is a simple singing of serious feelings. Just like the night is filled with joy in the air, at night the moonlight becomes narcotic and delirious.

    When the flowers of mango appear, the cuckoo's cook begins to create aching in the mind, so the singing becomes ragged though graceful. As the festival of Holi is celebrated on the first day of the month Chatra, Chaiata and Chaiti are also sung on that day along with the songs of Holi.  Various singers sing Chaita with Holi, Chaita full of joy, then recite the Holi of happiness mood. The culmination of Fagun is chaita. It is about climbing the summit of happiness There is also a stagnation. There is also an aroma of serious mind. Since Lord Rama was born on Chaitra Shukla Paksha (Bhaye Pragat Kripala Deenadaya ...!) So this happiness has got prominent place in Chaita singing. The Chaita Dugola singing is seen in the Ramanavmi Mela.  During Ramabhadra (Hajipur) fair, it has been in tadition in Bihar-Jharkhand and eastern Uttar Pradesh to sing of Chaita songs along with songs of Ram’s birth. "Chait masa Ram janamiya ho Rama, chait maase." This is a very popular Chaita song.

     # Chaita is associated with rustic life. In this, the male congregation performs singing. In this, ethnic element is strong. The insistence of classicality is not necessary. This is a pure folk song. # Chaiati  (Semi-classical) is the seasonal tradition of singing. Many singers including Learned Girija Devi, Shobha Gurtu, Shubha Mudgal have rendered soulful singing of Chaita. In Chaiti singing, use of harmonium, violin, tabla and flute are prominent. The Banarasi Chaitya singing of Pannu Chunnulal Mishra forms a separate affair. Their famous teetotaling vocals are as follows:

"Seiji ke saiye ruthi gayle ho rama
Kole Tori Bolia ...
Daily thou shalt be sun-sherbaara
Today is said to be an obstacle, Rama ...
How are you
And Katiebo bun-baghi ​​ho raa ... "

    Many nights like "night we saw sapnava ho rama .." (#wadushi girija devi), "Chait masa chunari ranga de piya" (Vidhishi shobha gertu) and "sundal nindiya waje ho rama" (Vidyshi shubha mudgal) are precious There are gems. This treasure can never be empty.

    Folklore always grows through the folk dance. Chaita is also the tone of rural life and agricultural culture, which has been eroded from folk dance. This time of joy is ready for the harvest of fog after the phagun. In such a case, the chaata song can be played late in the night with a traditional instrument like drums, trays, hooves, curls, harmonium. The beginning of the diameter is often done by the recitation of the poem. Either: "Kunda saur ma hokh na cheyya ho rama, kund sir ma ...!

     This popularization has also been accepted in subtropical singing. Therefore, the Chaita shade is not limited to only the poor or illiterate people of the village; Rather, culturally rich people also saved and restored it. Many cultural figures have also sheltered it. Bhojpuria culture has also taken it handsome, it has made it broad. The speech of Chetna is very simple but poetic and addictive. The senses of the words and the meaningfulness are eternal and inexhaustible. Vastant had jubilated. There was a wait. Don't come. Now the pain of the dead is at the peak.It is not the condition to say or hear the condition. It is the culmination of suffering. Now nothing is merciful.

"Piya-piya raatat peer bhel dhia a rama ...
Pia-pia
Logwa Kheela Pandu Rogava Aa Rama
Pia-piya ..! "
     Like the dust of holi, it starts very slowly, starts from the sky, then the speed increases, and ultimately the sorrow or happiness blows up. The first diameter or singer sings the song, then repeating the same singing conjunction There is also a period of dancing and swung between this. In this order, the reward of blowing the rupee in the reward will also be available to see. On the simple incident of the daily life of the heroine, even the unusual songs become:
"Aha Thais Tikuli Herial Ho Rama
Eh thaaye ..!
Tikuli Heral Mora Besra Harial
Flora-flower bhavra lobhal ho raama
Eh thaaye "

     Munshi Premchand's famous work 'Gondan' has been used to support the singing of Chaita-style single song for the poignant expression of the pain of hero 'Hori', and this effort has been very successful.This song is said to be "Jia Jarat Rahat Day-Ran "is very useful.Malini Awasthi, Kalpana, Vijay Bharati and Manoj Tiwari, along with many celebrity live shows also sing this locale song and entertain a crowd of people even outside Bihar and UP It has been strengthened by the Bhojpuri film industry too. After oriental, Chaita is getting proper place in the Bhojpuri movie songs. Activities, Doordarshan, music-makers and singers of their own languages ​​have preserved it. Right now, Vijayavati has given a teal in the program of a very special Holi singing, Gave. The new generation of the Cata recorded by television appreciated and become intoxicated. Listen to this verse -

"Chast chit chit laange na hau rama
Baba's temple is sss ....
Bir bababna sagunma bicharo
Jab Hohen Haiheen Piya Se Milamma Ho Rama
Baba's temple ....
Remember the time of P
Rama woke up in the middle of ur
Baba's temple ... "

    The singer's password, which is sung in the Chait month, is 'Ho Ra..me ..'. This song is definitely in every song of this genre. Chaetas and tealas (lyrics) can be the same. Theoretically there is no constraint. Yes, Upshastriy Gaynwale put more emphasis on the quality of the lyric is on these publications and muse majority. Slut normal singing, the vulgarity and obscene lyrics come.

      The lyrics of traditional chaita are also priceless; But due to the inexpensive popularity, money-making competition and sloganism, the risk of becoming a victim of Chaita has increased. You can find many videos to be compliant with the colorful events associated with this. Lollipop It is okay to do nach till now, but in many industrial areas now in such programs, it is a bit of a kind of example to dance, The Skritik and underlines the potential of social collapse.

    Without progressive think folk have also lost their original appearance and goal. Let's resolve this patronage of the heritage. By avoiding this long tradition of more than a thousand years, avoiding the crisis of cultural extremism. New words of cheating should also be fabricated, in which today's days Do not be afraid of some new subjects like environment, girl-bridegroom and laborer-farmers suffering from the law. Guys! You people trying to stay on Krenkvichar level of art, culture and does not fix the situation for society.
(Copyright effective)

# Bhagwat Sharan Jha 'Animesh'
Income tax officer (international taxation)
2nd Floor, Central Revenue Building, Patna-1

Phone: 08986911256
Link of the first picture

कविता पाठ और काव्य-विमर्श -प्रगतिशील लेखक संघ, पटना इकाई द्वारा 29.3.2017 को आयोजित (Recital and discussion of poems organised by Pragatishil Lekhak Sangh, Patna Unit)

बहुरूपिया तन्त्र की बखिया उधेड़ता समकालीन कविता-विमर्श
(English translation of the full report is placed below the Hindi text)
  प्रगतिशील लेखक संघ, पटना इकाई द्वारा मदन कश्यप को नागार्जुन सम्मान मिलने पर पटना के टेक्नो हेराल्ड, महाराजा कामेश्वर कॉम्प्लेक्स, बुद्ध पार्क के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समकालीन कविता के अनेक सशक्त हस्ताक्षर उपस्थित थे. प्रभात सरसिज की अध्यक्षता में राजकिशोर राजन ने इस का संचालन किया. वरिष्ठ कवियों में गंगेश गुंजन, देवशंकर नवीन, शेखर, संजय कुमार कुंदन, शहंशाह आलम आदि प्रमुख थे. प्रथम सत्र में मदन कश्यप ने सात कविताओं का पाठ किया जिनके शीर्षक थे -  भारत माता की जय, डपोर शंख, छोटे-छोटे ईश्वर, पुरखों का दुःख बहुरूपिया, काल-यात्री और बिजूका.

   उनकी हर कविता घोर यथार्थवादी पृष्ठभूमि में लिखी गई कविताएँ हैं जो बिना शोर मचाये मनुष्य को भीतर से झकझोरती है और व्यवस्था के ढकोसलों के विरुद्ध आक्रोश भी उत्पन्न करती है. बहुरूपिया शीर्षक कविता में वे कहते हैं-
“इस बहुरूपियायी तन्त्र में
बहुत मुश्किल है
किसी का बहुरूपिया बना रहना”

और बाद में वो निर्भीकता से कह उठते हैं कि-
“आज के समाज में / केवल बहुरूपिया ही है / जो बहुरूपिया नहीं है”

सच है, केवल बहुरूपिया की आजीविका पर जीनेवाले जैसा अशक्त वर्ग ही मात्र इस खेल से आजीविका चलाने हेतु भेस बदलता है नहीं तो जिसे थोड़ा भी पावरमिल गया वह लगता है जनता को प्रतिदिन भेस बदल-बदलकर छद्म रूपों के साथ जनता को मूर्ख बनाने और अपना उल्लू सीधा करने.

अन्य कविता की बेधक पंक्तियों में उन्होंने कहा-
“किसी भी अन्य नदी से प्राचीन है / वेदना की नदी
जो समय की दिशा में बहती है/ पीढ़ी-दर-पीढ़ी / पुस्त-दर-पुस्त”

विल्कुल सही है, यह शक्तिशाली लोगों द्वारा कमजोरों को कष्ट पहुँचाने और उन्हें पीड़ा देने का क्रम लगातार चलता ही रहता है चाहे कोई युग क्यों न हो. सवाल यह है कि आखिर मनुष्य क्यों नहीं अपनाता है मनुष्यता को और अगर कोई शासन या तत्र उसके अन्याय को रोकने का प्रयत्न ही नहीं करता तो उसके बने रहने का क्या औचित्य है?

कुछ कविताओं में मदन कश्यप ने वैश्विक परिवेश में संवेदनशीलता के ह्रास पर प्रभावकारी ढंग से ध्यान आकृष्ट किया तो कुछ में भारतीय राजनीति की अवांछित हलचलों को भी समेटा. एक में उन्होंने नारी के बारे में पूछते हुए कहा-
“क्या उस युग में भी / क्या स्त्रियों और बेटियों को / मिल पाता था भर पेट खाना”

   कश्यप की कविताओं को सुनने के बाद अनेक वरिष्ठ आलोचकों ने समीचीन टिप्पणियाँ की. टिपण्णी करने वालों में गंगेश गुंजन, देवशंकर नवीन, शेखर आदि प्रमुख थे. शेखर ने कहा कि कवि की कविताएँ काफी दमदार हैं किन्तु कवि को कविता के बारे में कोई परिचय या व्याख्या देने की आवश्यक्ता नहीं है. यह काम श्रोताओं का है और कविता में स्वत: समझे जाने की क्षमता होनी चाहिए.  देवशंकर नवीन ने कहा कि मदन कश्यप की कविता गूढ़ संदेशों से समाहित होती है और श्रोताओं के मन में बिम्ब निर्माण से वह परत-दर-परत खुलती चली जाती है. यही उनकी विशेषता है. प्रभात सरसिज ने कहा कि मदन की पहली तीन कविताएँ अभ्यांतरण की कविताएँ हैं. कविता में मदन उतरते चले जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि गज़ल और छन्दबद्ध कविता का भी महत्व है और वह निश्चित रूप से पाठकीयता की समस्या को दूर करने में सक्षम है अगर उसमें समकालीन संन्देश हों.

   दूसरे सत्र में कवि-गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें अनेक नये-पुराने कवियों ने भाग लिया. युवा कवि कुन्दन आनन्द ने मद्धिम ही सही परंतु निश्चित पनप रहे समकालीन तेवर को दिखाया और पढ़ा-
“लोग क्या से क्या नहीं कर जाते हैं / इस जमाने में रंग जमाने के लिए
देख मुझे पापा खूब हँसते हैं / अपने सारे गम को भुलाने के लिए”

एक कवि ने सूरज की तारीफ में कशीदे पढ़े और उनकी वह तथाकथित गज़ल बड़ी लम्बी थी. पंक्तियों का उद्धरण देना यहाँ आवश्यक नहीं है.

रामनाथ शोधार्थी एक अच्छे युवा शायर हैं और समकालीन भी. उनकी बानगी देखिये-
“उछलकर बादलों में फँस गया क्या / बहुत सुनी थी काले धन की बातें”

फिर हेमन्त दास हिम ने खंडहर शीर्षक कविता पढी जिसकी कुछ पंक्तियाँ थीं-
“धधकते प्रतिशोध को / वहीं बुझा सकता हूँ
उसी के खण्डों को / और खण्डित करके
क्योंकि खण्डित का ख़ण्डन अपराध नहीं”
एक जीर्ण-शीर्ण संसाधन वाले व्यक्ति पर बार-बार शक्तिशालियों द्वारा प्रहार होने पर क्षोभ को कवि ने उपर्युक्त पंक्तियों के माध्यम से प्रभावकारी शैली में व्यक्त किया है.

पुन: भागवत अनिमेष मे धान रोपती बेटियाँ शीर्षक कविता का पाठ किया जो आज की हिन्दुस्तानी बालाओं की सकारात्मक कार्यशीलता के अनेक पक्षों को उजागर करती है. छन्द-निर्माण की नवीन शैली और सलेटियाँ एवम अपडेटियाँ जैसे नवीन शब्द-प्रयोग के लिए इस कविता को जाना जा सकता है. कुछ पंक्तियाँ थीं-
“धान रोपती बेटियाँ / सुंदरियाँ स्लेटियाँ / हर इक अपने मन की रानी / नहीं किसी की चेटियाँ”

उनके बाद आजकल पट्ना में अपनी दमदार शायरी की झड़ी लगाकर लोगों को कविता से जोड़ने की सफल कोशिश में लगे समीर परिमल ने क्रांतिकारी शंखनाद किया-
“आग लग जाएगी जमाने में / जब वे बेजुबान बोलेंगे
यूँ तो भरने न देंगे जख्मों को / भर गए तो निशान बोलेंगे”
शोषितों की कराह को आग में बदलने और उस अग्नि को जिलाए रखने का यह शायराना प्रयत्न श्लाघनीय है.

कविता पाठ के क्रम को आगे बढ़ाते हुए शिवचरण ने मौसम के बदलते रंग पर कहा-
“कैसी है ये हवा / कैसा है ये पतझड़ी का खेल”
अनिल बिभाकर ने बिहारी व्यंजनों का कविता के माध्यम से आस्वादन कराया-
“जाड़े में साग-भात खाने का / अलग ही आनन्द है” 
उन्होंने पूस में खाये जाने वाले पुसहा पिट्ठे की बात भी की.

बिहार की समकालीन कविता के सशक्त प्रतिनिधि राजकिशोर राजन ने जीवन की सहजता में जीवन का रहस्य को ढूँढ लिया और कहा-
“दूब, गुलाब, तितली / का पीछा करते /  मैंने जाना / जीवन का रहस्य”

उनके बाद आए बेबाकी और निर्भीकता के साथ चमत्कारिक गति से प्रभावकारी कविता-निर्माण करनेवाले राष्ट्रीय स्तर के बहुचर्चित कवि शहंशाह आलम. उन्होंने उदास मौसम की कविता शीर्षक से कविता सुनाते हुए पिता की बिड़ी की आग को जिलाये रखने के बहाने शोषण के विरुद्ध क्रांति की आग को जिलाये रखने का काफी मजबूत सन्देश दिया. कुछ पंक्तियाँ इस प्रकार थीं-
“जहाँ मैं काम करता हूँ / वहाँ आग को मुझसे दूर रखी गई है
क्योंकि सत्ताधीश को मालूम है
इसी आग से मैं जला दूँगा / उसके अन्याय सारी दिवारों को”

वरिष्ठ कवि संजय कुन्दन ने कैट वॉक शीर्षक कविता पढ़ी जिसका अंश उद्धरित है-
“भला कब तक / अपने खूँ के कतरे-कतरे को /इन्हीं फैशन परेडों में
 रंग भरने के लिए / बिना कुछ सोचे-समझे / अता करती चलेगी”

फिर डॉ. बी.एन. विश्वकर्मा ने नोटबन्दी पर अपनी कविता सुनाई और लोगों द्वारा झेली गई परेशानियों को दिखाया.  प्रभात कुमार धवन, संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी अपनी कविताएँ पढ़ी.
 

अंतिम कविता पाठ अध्यक्ष समकालीन कविता के प्रसिद्ध कवि  प्रभात सरसिज ने किया. - सामन्तवादियों के विरुद्ध जनमानस को उद्वेलित करने में उनकी कविताओं का एक विशेष स्थान है. उनकी कुछ पंक्तियाँ थीं‌
“अपनी उत्पत्ति के केंद्र सर ही / अपनी कीर्त्ति लेकर आए हैं लोक संहारक /
अब अपनी यशःकीर्त्ति के गुण स्वयं गा रहे हैं”

कार्यक्रम के अन्त में शहंशाह आलम ने आए हुए कविगण और श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया. कुल मिलाकर मदन कश्यप और अन्य कवियों की यह गोष्ठी जिसमें न केवल कविता-पाठ हुआ बल्कि उनपर सार्थक संवाद भी हुआ और इस अर्थ में यह इस वर्ष में बिहार की एक बड़ी सृजनात्मक पहल मानी जा सकती है.

नोट: कार्यक्रम की इस रपट में सुधार / संवृद्धि / सुझाव हेतु ई-मेल पर सम्पर्क किया जाय: hemantdas_2001@yaaho.com
xxxxxxxxxxxx

(English translation made by Google after improvement by Hemant 'Him')
Unfolding the layers of polymorphic system 
- a  discussion on contemporary poetry
On receiving the Nagarjuna Award by Madan Kashyap, progressive writer association, Patna unit, a program was organized near the Techno Herald, Maharaja Keshwar Complex, Buddha Park in Patna, in which several emphatic signatures of contemporary poetry were present. Under the chairmanship of Prabhat Sarasij, Rajkishore Rajan conducted the operation. Among the senior poets, Ganesh Gunjan, Devshankar Naveen, Shekhar, Sanjay Kumar Kundan, Shahenshah Alam were prominent. In the first session, Madan Kashyap recited seven poems, whose titles were - Bharat Mata Ki Jai, Dopur Shankh, Small God, Sadness of the Ancestors, Purvriya, Kala-Passenger and Scarecrow.
Each of his poems is a poem written in a realistic background, which shakes a person without any noise, and also produces resentment against the rules of the system. In the poem titled 'Protean', he says,
"In this polymorphic system
It is very difficult
 To survive by profession of protean"

And later, they say with fear that,
"in today's society
Only prolific
Which is not polarized "
The truth is, only the poor people who live with profession of protean for livelihood only change the traits to run their livelihood, otherwise if someone who has got 'Power', it seems that by changing the disguise to the public, to make the people fool and straighten their owls.

In the extant lines of other poems, he said-
"Any other river is ancient / river of pain
Which flows in the direction of time / generation-by-generation / book-by-book "
Absolutely right, the sequence of painting and oppressing the vulnerable by powerful people keeps running continuously, even if there is no era. The question is, why does not a person adopt humanity, and if any government or territory does not try to stop its injustice, then what is the justification for its existence?
In some poems, Madan Kashyap impressed the effectiveness of sensitivity in the global environment, and in some cases, the unwanted movements of Indian politics could also be summoned. In one, he asked about the woman, said:
"In that era, did women / daughters get / could get food to meet the hnger?

After listening to Kashyap's poems, many senior critics made quick comments. Among the commentators were Gangesh Gunjan, Devshankar Naveen, Shekhar etc. Shekhar said that poet poems are very strong but the poet does not need to give any introduction or explanation about poetry. This work is of the listeners and the ability to be understood automatically in the poem. Devshankar Naveen said that the poetry of Madan Kashyap is contained with cryptic messages, and with the creation of the idol in the mind of the listeners, the layer-to-layer opens. That's their specialty. Prabhat Sarasij said that Madan's first three poems are poetry of transcendence. Madan goes down in poetry. He also said that the ghazal and the stylized poem also have significance and it is definitely capable of removing the problem of readership if it contains contemporary connotations.

In the second session, a poem was held in which many new poets participated. Youth poet Kundan Anand showed the right, but definite, contemporary phase of Dharmi and read-
"What do people do not do / to change colors in this era
Seeing me my father smiles / Just to forget all his pains "
A poet reads the compositions in praise of the sun and his so called ghazal was very long. Quoting lines is not necessary here.

Ramnath Shodharthi is a good young poet and contemporary too. See his allegorical lines:
"Whether has stuck in the clouds / We listened to much of black money?"
Then Hemant Das 'Him' read the poem titled 'Ruins', which had some lines-
"I can extinguish my burning feeling of retaliation
Only by breaking the pieces more which are already broken
Because the breaking of the already broken is not a crime "
The poet has effectively expressed the angst of the resource-less people who are bearing blows of injustice at the hands of a few persons in the power.

Again, in Bhagwat 'Aimmeesh', the text of the poem titled 'Paddy planating Daughters', which reveals many aspects of today's Indian girl's positive functioning. This new poem can be known for the new style of cinemaking and new words like 'salatiyan' and 'updaiyan'. There were some lines-
"Paddy planting daughters / beauties slates / everyone is queen of her mind / no one's follower"

After this, Sameer Parimal, who started his successful Shayari, in a successful attempt to connect people with poetry in Pattna nowadays, revolutionized the revolution -
"Fire will be in the fall / when they will speak out loud
If fill the wounds, then the marks will will speak "
This Shaiyarana attempt to turn the groans of the exploited ones into the fire and keep the fire alive is auspicious.

Moving forward the sequence of poetry recitation, Shiv Charan said on the changing mood of the weather-
"How is this air / how is that game of decency"
Anil Bibhakar tweeted through the poem of Bihari dishes-
"There is joy in eating / drinking greens in the winter"

Powerful representative of Bihar's contemporary poetry Rajkishor Rajan has found the secret of life in the simplicity of life and said-
"Grass, rose and Butterfly / Chasing them / I get / Mystery of Life"

After him, the national-level poet, Shahanshah Alam, who came after him with fearless and effective poem- He gave a strong message to keep alive the revolution against the exploitation and showed this by allegory of keeping alive the fire in the rustic cigarette of his father, while reciting the poem titled 'Poetry of sad weather'. Some lines were thus-
"Where I work / Fire has been kept away from me
Because the ruler knows
With this fire, I will burn / burn all his walls of injustice"

Senior poet Sanjay Kundan read the poem titled 'Cat Walk', and here is the excerpt-
"How long does will we keep shedding / our blood / for these fashion parades
 To fill the color / without thinking something / against it "
Then Dr. B.N. Vishwakarma recited his poem on note ban and showed the problems faced by the people. Prabhat Kumar Dhawan, Sanjeev Kumar Shrivastav also recited their poems.

Prabhat Sarasij, the famous poet of the contemporary poetry, read the last poem of this program. - His poems have a special place in powerful communication to the public against the feudalistic ideology. Here is some lines
"The center of its origin has brought itself / his fame.
Now the virtues of your faith are singing itself "
At the end of the program, Shahanshah Alam thanked the poets and listeners who came. On the whole, this assembly of Madan Kashyap and other poets in which not only poetry was read out but also a meaningful dialogue  did take place. And in this sense it can be considered as a major creative initiative of Bihar this year.

Note: Email / Email for Improvement / Growth / Suggestion in this Report of the Program: hemantdas_2001@yaaho.com