**New post** on See photo+ page

बिहार, भारत की कला, संस्कृति और साहित्य.......Art, Culture and Literature of Bihar, India ..... E-mail: editorbejodindia@gmail.com / अपनी सामग्री को ब्लॉग से डाउनलोड कर सुरक्षित कर लें.

# DAILY QUOTE # -"हर भले आदमी की एक रेल होती है/ जो माँ के घर तक जाती है/ सीटी बजाती हुई / धुआँ उड़ाती हुई"/ Every good man has a rail / Which goes to his mother / Blowing wistles / Making smokes [– आलोक धन्वा, विख्यात कवि की एक पूर्ण कविता / A full poem by Alok Dhanwa, Renowned poet]

यदि कोई पोस्ट नहीं दिख रहा हो तो ऊपर "Current Page" पर क्लिक कीजिए. If no post is visible then click on Current page given above.

Tuesday 6 March 2018

खगड़िया में हिन्दी भाषा साहित्य परिषद् द्वारा अनेक साहित्यकार सम्मानित


 सोलहवें महाधिवेशन "हरिवंश राय बच्चन स्मृति पर्व -2018 " 19-20 मई 2018 को करने का निर्णय



खगड़़िया:04 मार्च 2018 हिन्दी भाषा साहित्य परिषद् खगड़़िया (बिहार ) की कार्यकारिणी समिति और चयन समिति की संयुक्त बैठक सरस्वती सदन,किश्तीकोठी, खगड़़िया में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता रामदेव पंडित राजा ने की । बैठक में डा0 कपिलदेव महतो,डा0 सोहन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार मिश्र,अवधेश्वर प्रसाद सिंह,राहुल शिवाय, कविता परवाना, स्वराक्षी स्वरा,संध्या कुमारी, वीरेन्द्र कुमार विवेक, कैलाश झा किंकर, रामदेव प्रसाद शर्मा, चम्पा राय,विकास कुमार, रणजीत साहु और प्रोफेसर चन्द्रिका प्रसाद सिंह विभाकर उपस्थित थे।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय सोलहवें महाधिवेशन "हरिवंश राय बच्चन स्मृति पर्व -2018 " का आयोजन 19-20 मई 2018 को श्याम लाल ट्रस्ट बोर्ड  ,खगड़़िया में मनाया जाएगा।

सम्मान/पुरस्कार हेतु भी कृतियों का चयन हुआ । रामबली परवाना स्वर्ण स्मृति सम्मान हेतु ईश्वर करूण (चेन्नई) की कृति "चुप नहीं है ईश्वर "का चयन हुआ।

प्रो0 अवध किशोर प्रसाद (दिल्ली) को "जीवन -दीप" के लिए रामधारी सिंह दिनकर रजत स्मृति सम्मान,डा0 कृष्ण कुमार पाण्डेय (रायबरेली, उ0प्र0) को "मेरी वृहत्तर भारतीय यात्रायें " के लिए रामविलास रजत स्मृति सम्मान ,डा0 हरिश्चंद्र शाक्य (मैनीपुरी, उ0प्र0) को" घूमती दुनिया " के लिए विधान चन्द्र राय रजत स्मृति सम्मान, सिनीवाली (गाजियाबाद, उ0प्र0) को " हंस अकेला रोया " के लिए जैनेन्द्र कुमार रजत स्मृति सम्मान ,सुषमा सिन्हा (वाराणसी, उ0प्र0) को" एहसास" के लिए अनूप लाल मंडल रजत स्मृति सम्मान,मनोज कुमार झा (दरभंगा) को "तथापि जीवन " के लिए नागार्जुन रजत स्मृति सम्मान, गोपाल भारतीय (पूर्वी चम्पारण) को "काव्यांजलि "के लिए  अवध बिहारी गुप्ता रजत स्मृति सम्मान, तारानन्द वियोगी (सहरसा) को "अपन युद्धक साक्ष्य " के लिए विद्यापति रजत स्मृति सम्मान, मंजुला उपाध्याय (पूर्णियाँ) को "तू मुझमें धड़कता है " के लिए जानकी बल्लभ शास्त्री रजत स्मृति सम्मान, राजकुमार (भागलपुर ) को" टेसू के टीस " के लिए हरिवंश राय बच्चन रजत स्मृति सम्मान, राजीव रंजन (गया) को "मेरी अमरनाथ यात्रा " के लिए माहताब अली रजत स्मृति सम्मान, संजय कुमार अविनाश (मुंगेर ) को " नक्सली कौन " के लिए फणीश्वरनाथ रेणु रजत स्मृति सम्मान, डा0 कपिलदेव महतो को "मिथक और साठोत्तरी हिन्दी नाटक " के लिए विश्वानन्द रजत स्मृति सम्मान, लता सिन्हा ज्योतिर्मय को "मेरा अन्तर्मन " के लिए महादेवी वर्मा रजत स्मृति सम्मान, चन्द्र प्रकाश जगप्रिय को " संस्मरण सौरभ " के लिए राहुल सांकृत्यायन रजत स्मृति सम्मान, अवधेश कुमार आशुतोष को "कस्तूरी कुंडल बसै " के लिए आरसी प्रसाद सिंह रजत स्मृति सम्मान और अशोक कुमार चौधरी को " शस्ति बतीसी " के लिए तुलसी रजत स्मृति सम्मान /पुरस्कार हेतु चयन समिति ने चुन लिया है।सभी चयनित साहित्यकारों को अग्रिम बधाई!महाधिवेशन में श्रेष्ठ कार्यकर्ता को सूर्यनारायण प्रसाद रजत स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा,जिसकी घोषणा महाधिवेशन के सम्मान- सत्र से एक घंटा पूर्व ही कर दी जाएगी।

 सर्व सम्मति से विकास कुमार (अलौली) और स्वराक्षी स्वरा (परवत्ता) को संयुक्त सचिव के पद पर चयन किया गया ।
........
आलेख - कैलाश झा किंकर, महासचिव, हिन्दी भाषा साहित्य परिषद, खगड़िया (बिहार)

                   

No comments:

Post a Comment

अपने कमेंट को यहाँ नहीं देकर इस पेज के ऊपर में दिये गए Comment Box के लिंक को खोलकर दीजिए. उसे यहाँ जोड़ दिया जाएगा. ब्लॉग के वेब/ डेस्कटॉप वर्शन में सबसे नीचे दिये गए Contact Form के द्वारा भी दे सकते हैं.

Note: only a member of this blog may post a comment.