**New post** on See photo+ page

बिहार, भारत की कला, संस्कृति और साहित्य.......Art, Culture and Literature of Bihar, India ..... E-mail: editorbejodindia@gmail.com / अपनी सामग्री को ब्लॉग से डाउनलोड कर सुरक्षित कर लें.

# DAILY QUOTE # -"हर भले आदमी की एक रेल होती है/ जो माँ के घर तक जाती है/ सीटी बजाती हुई / धुआँ उड़ाती हुई"/ Every good man has a rail / Which goes to his mother / Blowing wistles / Making smokes [– आलोक धन्वा, विख्यात कवि की एक पूर्ण कविता / A full poem by Alok Dhanwa, Renowned poet]

यदि कोई पोस्ट नहीं दिख रहा हो तो ऊपर "Current Page" पर क्लिक कीजिए. If no post is visible then click on Current page given above.

Friday 26 January 2018

देशभकित गीत-2 / तिरंगे तू ही शान है - राजकुमार भारती

Main pageview- 58132 (Check the latest figure on computer or web version of 4G mobile)
अपना भारत देश महान है


फहराता तिरंगा अपना प्यारा
देश का यह अभिमान है
अपना भारत देश महान है

खेतों में सोना है उगता
गंगा की लहरें हैं उठतीं
मिलजुल कर आगे हैं बढ़ते
कितने सुन्दर हैं ये रस्ते

देशभक्त कृषक, वैज्ञानिक
इन्हीं में देश की जान है

गौतम बुद्ध महावीर जानो
अपनी धरा की शान है
शिल्पकार वो संविधान का 
बाबा साहब मान हैं

संत समागम की यह धरती
रखती उच्च स्थान है

मंगलविजय की अजब ये गाथा
तिलक लगाती भारत माता
सुशोभित है भाल जगत में
अंतहीन तेज यह भाता

नतमस्तक कर अपनी धरा को 
सभी बढ़ाते मान हैं.
.....
कवि- राजकुमार भारती
प्रतिक्रिया हेतु ईमेल- hemantdas_201@yahoo.com
                                                             
                                                                                             




No comments:

Post a Comment

अपने कमेंट को यहाँ नहीं देकर इस पेज के ऊपर में दिये गए Comment Box के लिंक को खोलकर दीजिए. उसे यहाँ जोड़ दिया जाएगा. ब्लॉग के वेब/ डेस्कटॉप वर्शन में सबसे नीचे दिये गए Contact Form के द्वारा भी दे सकते हैं.

Note: only a member of this blog may post a comment.